আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किशनपुर हत्याकांड : सीबीआई जांच मांगने जा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने घसीट कर थाने पहुंचाया, 11 साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा

Published on: February 25, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. साहू समाज द्वारा किशनपुर हत्याकांड में मृतकों के परिजन बाबूलाल साहू आज मंगलवार को पूर्व घोषणा के अनुसार सायकल से राजधानी के लिए रवाना हुए पर पिथौरा पहुंचते ही पुलिस ने सभी सायकल यात्रियों को थाना में ही बैठा लिया है. ज्ञात हो कि आज अलसुबह रायपुर के लिए निकले करीब दो दर्जन से अधिक सायकल यात्रियों को भी पुलिस द्वारा रोके जाने की भी खबर है. ग्रामीणों को पुलिस ने घसीट-घसीट कर थाना पहुंचाया. इनमें सायकल यात्रियों में शामिल एक 11 वर्षीय बच्ची को भी पुलिस घसीटकर थाने तक ले गई. सायकल यात्री रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से शेष आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाएंगे. ज्ञात हो कि किशनपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र में 30 और 31 मई 2018 की दरमियानी रात्रि चेतन साहू, उनकी पत्नी योगमाया साहू और दोनों बच्चों की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी.

http://VIDEO : आम्रपाली दुबे के होली गाने ने रिलीज होते ही मचाया तहलका

मृतक चेतन साहू की पत्नी किशनपुर उपस्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर पदस्थ थीं. समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम में मृत महिला का योनी परीक्षण भी नहीं किया गया और ना ही महिला चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने इस हत्याकाण्ड के चालन में फोटोग्राफ्स भी नहीं लगाए थे. परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्याकाण्ड से जुड़े दो लोगो को पुलिस विभाग द्वारा गवाह बना दिया है, इससे पहले भी आरोपी सुरेश खुंटे और अखण्डल प्रधान का मुख्य गवाह बनाया था. वहीं आरोपी धमेन्द्र बरिहा का नार्को सीडी थाने, एसडीओपी और एसपी तीनों कार्यालयों से गायब है. बार-बार मांगने के बाद भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. समाज के पदाधिकारियों और परिजनों ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है. बहरहाल, उक्त हत्याकांड में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. परिजनों के अनुसार पूरी घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले की निष्पक्ष जांच कराने सीबीआई जांच करवाने एवं शेष दोषियों को भी गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की जा रही है.

http://दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now