रायपुर. अटल नगर में पीएचक्यू में आयोजित आईपीएस (IPS) कॉनक्लेव में डीजीपी अवस्थी ने पुलिस विभाग की आगामी योजनाओं और पिछले साल की उपलब्धियों की जानकारी दी. इसके तहत ही उन्होंने कहा कि साल 2020 में पुलिस में आरक्षकों और उपनिरीक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नक्सली घटनाओं में 46 प्रतिशत की कमी आई है. राज्य में चिटफंड कंपनियों के एजेंटों के विरुद्ध प्रकरण वापस लिए गए हैं. चिटफंड कंपनियों से राजनांदगांव जिले में 7 करोड़ 92 लाख रुपए की वसूली नीलामी के माध्यम से की गई है और इसे निवेशकों को लौटाने की प्रक्रिया जारी है.
http://जेएनयू कैंपस में बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई घायल
जस्टिस पटनायक की अनुशंसा पर आदिवासियों के खिलाफ दर्ज 215 प्रकरण वापस ले लिए गए हैं. राजनांदगांव में 58 प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें जल्द वापस लिया जाएगा. हर थाने में महिला डेस्क स्थापित की गई है. महिलाओं के प्रति अपराध पर अंकुश लगाने विशेष सेल गठित किया गया है. एक वर्ष में 235 अनुकम्पा नियुक्तियां दी गई हैं. पुलिस स्कूल में सीबीएससी पाठ्यक्रम अगले सत्र से प्रारंभ हो जाएगा. छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई. मुस्कान योजना में गुमशुदा बच्चों की वापसी में बड़ी सफलता मिली है.
http://आईपीएस एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, अशोक जुनेजा बने अध्यक्ष







