नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 वर्ष की आयु में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में निधन हो गया. बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद गुरुवार को डॉक्टर द्वारा जारी बयान में यह बताया जा रहा था कि वह रिकवर कर रहीं हैं. लेकिन शुक्रवार सुबह 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं. पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी.
https://खदान में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
पीएम मोदी ने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है. मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.
https://दलाई लामा की जासूसी मामले में चीनी महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में









