আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, रोड शो के दौरान कार के करीब पहुंचा युवक

Published on: January 12, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. हुबली में रोड शो के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के पास पहुंच गया. इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार किया है. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनके वाहन के नजदीक पहुंच गया. व्यक्ति ने पीएम मोदी को माला पहनाना चाह रहा था. हालांकि, व्यक्ति को पीएम की तरफ आता देख, सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे बीच में ही रोक दिया.

https://नाओमी ओसाका हैं प्रेग्नेंट, साल 2024 तक टेनिस कोर्ट से रहेंगी बाहर

उसे तत्काल पीएम के काफिले से दूर किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने बैरीकेड पार करके उनकी ओर दौड़े एक लड़के द्वारा दी गई एक माला स्वीकार की. घटना उस समय हुई, जब मोदी हवाई अड्डे से रेलवे खेल मैदान की ओर जा रहे थे. रास्ते में मोदी अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े थे और सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने कार के दरवाजे के ऊपर से माला लेने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन लड़के तक नहीं पहुंच सके. सड़क पर उनके साथ रहे सुरक्षा अधिकारियों ने माला पकड़ी और उसे बाद में प्रधानमंत्री को दिया. मोदी ने माला अपनी कार के अंदर रख ली.

https://MG ने ऑटो एक्सपो में Euniq 7 हाइड्रोजन फ्यूल सेल एमपीवी से उठाया पर्दा, 600 किमी है रेंज

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now