नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि देश की राजधानी में इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी. ये उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा. पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- जब तक नेताजी बोस की विशाल प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती तब तक उस जगह पर एक होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी.
https://पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
नेताजी की जयंती के दिन 23 जनवरी को मैं होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा. बता दें कि 1972 में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का निर्माण हुआ था. इसका निर्माण 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की याद में किया गया था. इस युद्ध के 50 साल पूरे होने के मौके पर इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है. इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के रूप में जलने वाली आग की लौ का गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलने वाली लौ में विलय कर दिया जाएगा.
https://BMW X3 SUV भारत में लॉन्च, 6.6 सेकेंड में 100 की रफ्तार









