আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने रैना को लिखी चिट्ठी, कहा- आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल ठीक नहीं

Published on: August 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और शानदार फील्डर सुरेश रेना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिट्ठी लिखी है. उन्होने लिखा 15 अगस्त के दिन आपने वह फैसला किया जो शायद आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला था. मैं आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का प्रयोग नहीं करूंगा क्योंकि आप काफी युवा औऱ जोश से भरे हुए हैं. क्रिकेट फील्ड के बाद आप अपनी अगली पारी के लिए तैयारी कर रहे हैं. आपने हमेशा क्रिकेट को जीया है. आपके सफर की शुरुआत मुरादनगर में काफी जल्दी हो गई थी और फिर आप इसी सपने को लेकर लखनऊ पहुंचे. तबसे क्या शानदार सफर रहा है आपका जहां आपने तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्तव किया.

http://पीएम मोदी ने धोनी को लिखी चिट्ठी, माही ने कहा- शुक्रिया

आपको सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर ही याद नहीं किया जाएगा बल्कि ऐसे गेंदबाज के तौर पर भी याद किया जाएगा जो हमेशा कप्तान के काम आया जब भी टीम को जरूरत पड़ी. आपकी फील्डिंग ओरों को प्रेरित करने की है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई शानदार कैच आपके नाम हैं. आपने अपनी फील्डिंग से कितने रन रोके यह गिनने के लिए कई दिन चाहिए. वर्ल्ड कप 2011 के दौरान आपके प्रदर्शन को देश कभी नहीं भूलेगा, मैंने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आपके खेल को लाइव देखा था. उस वक्त टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वॉर्टरफाइनल मैच खेल रही थी. आपकी पारी ने भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया था. मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि फैंस आपके कवर ड्राइव शॉट को जरूर मिस करेंगे. मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि उस मैच को लाइव देखा था. खिलाड़ियों को न सिर्फ मैदान में उनके प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है, बल्कि ग्राउंड के बाहर किए गए व्यवहार की प्रशंसा की जाती है.

http://लगावेलू जब लिपिस्टिक गाकर नेहा कक्कड़ ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

आपके जद्दोजहद करने की चाहत कई युवाओं को प्रेरित कर सकती है. अपने करियर के दौरान कई बार आपको निराशा हाथ लगी, जिसमें चोट से गुजरना शामिल था, लेकिन हर बार आपने चुनौतियों को पार पा लिया, ये आपकी दृढ़ता है. रैना ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा. रैना ने अपने ट्वीट में लिखा- जब हम खेलते हैं, हम राष्ट्र के लिए अपना खून और पसीना देते हैं. इस देश के लोगों द्वारा और यहां तक कि देश के पीएम द्वारा प्यार किए जाने से बेहतर कोई सराहना नहीं है. उन्होंने आगे लिखा- धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी! आपकी प्रशंसा और शुभकामनाओं को कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं. जय हिंद!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now