नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले ही करोड़ों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर करने का फैसला किया है. कृषि मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी 17 अक्टूबर यानी सोमवार को किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी 16,000 करोड़ रुपए की 12वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम किसान योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपए का वित्तीय लाभ मिलता है. इस स्कीम के लाभार्थियों के खातों में हर चार महीने में 2,000 रुपए की तीन किस्त ट्रांसफर की जाती है.
https://47 लीटर महुआ शराब के साथ 4 पकड़ाए, बया में बिक्री जारी
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
– पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
– अब होम पेज पर राइट साइड में ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें.
– फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
– अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनें.
– डिटेल भरने के बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें.
– अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा.
https://CBI ने डिप्टी सीएम को भेजा समन, सिसोदिया बोले- सत्यमेव जयते










