नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे. पीएम मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और लोगों से जुड़ने की अपील की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया- आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़ें. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री मोदी पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं. यह उनका राष्ट्र के नाम सातवां संबोधन होगा. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कोविड-19 और आने वाले त्योहारी सीजन के बारे में बात कर सकते हैं.
http://दिनदहाड़े महिला से लूट, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा
बता दें कि कोरोना वायरस का संकट देश में लगातार जारी है, पीएम मोदी लोगों से लगातार नियमों का पालन करने की अपील करते आए हैं. प्रधानमंत्री ने देश को जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं का मंत्र दिया है. गौरतलब है कि देश में इस वक्त त्योहारों का वक्त चल रहा है और आने वाले दिनों में लगातार त्योहार ही त्योहार हैं, ऐसे में सरकार की ओर से एक बार फिर सख्ती बरती जा रही है. हाल ही में भले ही कोरोना के केस में कमी आई हो, लेकिन त्योहार के कारण बाजारों में भीड़ हो सकती है ऐसे में सावधानी के तौर पर सरकार की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है.
आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।
Will be sharing a message with my fellow citizens at 6 PM this evening.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2020









