नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी गई. अभी यह नहीं बताया गया है कि पीएम मोदी किस मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वे कोरोना और चीन के साथ सीमा पर चल रहे विवाद के बारे में बात कर सकते हैं. वहीं, अनलॉक-2 के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, तो वह इसे लेकर भी जनता से अपील कर सकते हैं. ऐसे में पीएम मोदी का मंगलवार को देश के नाम संबोधन काफी अहम माना जा रहा है.
http://अनलॉक-2 की गाइडलाइंस जारी, स्कूल-जिम समेत इन पर बनी रहेगी पाबंदी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कोरोना से लेकर तूफान, टिड्डी हमले और लद्दाख में शहीद हुए जवानों का जिक्र किया था. बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच देशभर में चीन के खिलाफ आक्रोश का माहौल है. देश के लोग लगातार चीनी सामानों और ऐप का बहिष्कार कर रहे हैं. इसी दौरान सोमवार को भारत ने चीन को बड़ा झटका देते हुए टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप बैन कर दिए हैं.
http://स्टाप डेम मामले में अधिकारी निलंबित, अब किसके आदेश व देख-रेख में कराया काम?
Prime Minister @narendramodi will address the nation at 4 PM tomorrow.
— PMO India (@PMOIndia) June 29, 2020









