আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने बताया इस बार कैसा होगा बजट? वित्त मंत्री करेंगी बड़ी घोषणाएं

Published on: January 31, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई. संसद सत्र के पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के कामों की तारीफ करते हुए राष्ट्रपति ने सरकार के कामों की उपलब्धियां गिनाई. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस बार का बजटकैसा होगा और कहा कि इस बार का बजट आशा की किरण लेकर आ रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रपति जी पहली बार संयुक्‍त सदन को संबोधित करने जा रही है और यह भारत का गौरव है, संसदीय परंपरा का गौरव है. पीएम मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल (1 फरवरी) बजट लेकर आ रही हैं.

https://नानी की फिल्म Dasara का धमाकेदार टीजर रिलीज

इस बजट पर ना केवल भारत, बल्कि विश्व का भी ध्यान है. भारत का यह बजट दुनिया की डामाडोल होती अर्थव्यवस्था को भी प्रकाश देगा. उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है निर्मला जी हर उम्मीदों पर खरी उतरेंगी. बीजेपी के नेतृत्व में NDA का एक ही लक्ष्य रहा है इंडिया फर्स्ट सिटीजन फर्स्ट. मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों से संसद से बजट सत्र में हिस्सा लेने और चर्चा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बजट सत्र में तकरार भी रहेगी और तकरीर भी होगी. सदन हर मुद्दे पर बहुत अच्छी चर्चा करेगा. मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ बहुत बारीकी से अध्यन करके सदन में अपनी बात रखेंगे. सभी सांसद पूरी तैयारी के साथ इस सत्र में हिस्सा लेंगे. यह सत्र हम सभी के लिए महत्वपूर्ण होगा.

https://हथिनी ने अपने बच्चे को सिखाया सड़क पार करना, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now