नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देश के कई हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक कैंपेन शुरू किया है. #IndiaSupportsCAA हैशटैग का प्रयोग करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि भारत नागरिकता कानून का समर्थन करता है क्योंकि नागरिकता कानून सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है और ना कि किसी की नागरिकता लेने के बारे में है.
http://SBI ने दिया नए साल का तोहफा, होम और ऑटो लोन होगा सस्ता
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि नमो ऐप के वॉलिंटियर मॉड्यूल के वाइस सेक्शन में मजेदार कंटेंट, ग्रॉफिक्स और अन्य को देखने के लिए इस हैशटैग को देखें. सीएए के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए इस हैशटैग का प्रयोग करें. प्रधानमंत्री ने सदगुरु का एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा कि आप सदगुरु से CAA से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बारे में विस्तार से सुनें. पीएम मोदी ने कहा कि सदगुरु ने इसमें ऐतिहासिक संदर्भों, भाईचारे की हमारी संस्कृति पर शानदार ढंग से प्रकाश डालता है. उन्होंने निहित स्वार्थी समूहों द्वारा गलत सूचना फैलाए जाने के बारे में भी बताया है.
http://प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा हमें माफ कर देना
#IndiaSupportsCAA because CAA is about giving citizenship to persecuted refugees & not about taking anyone’s citizenship away.
Check out this hashtag in Your Voice section of Volunteer module on NaMo App for content, graphics, videos & more. Share & show your support for CAA..
— narendramodi_in (@narendramodi_in) December 30, 2019
Do hear this lucid explanation of aspects relating to CAA and more by @SadhguruJV.
He provides historical context, brilliantly highlights our culture of brotherhood. He also calls out the misinformation by vested interest groups. #IndiaSupportsCAA https://t.co/97CW4EQZ7Z
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2019









