नई दिल्ली. सोमवार को दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में इस वायरस से संक्रमित तीन नए मरीजों की पुष्टि के बाद मंगलवार को आगरा में कोरोना से संक्रमित एक ही परिवार के 6 लोगों की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है. अब इस मसले पर केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्टिव हो गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मसले पर बैठक की. पीएम ने साथ ही देशवासियों को भरोसा दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बस कुछ ध्यान रखने की जरूरत है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘कोरोना वायरस को लेकर तैयारियों का उन्होंने रिव्यू किया है. कई मंत्रालय और राज्य इस मसले पर एक साथ काम कर रहे हैं, भारत आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है और सभी मेडिकल जांच की जा रही है.’
http://सोशल मीडिया नहीं छोड़ रहे पीएम मोदी, ट्वीट कर दी ये जानकारी
पीएम मोदी ने लिखा कि घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन हमें इससे लड़ने के लिए एक साथ काम करना होगा, कुछ अहम कदम सभी को उठाने होंगे जिससे सावधानी बरती जाए. पीएम मोदी ने अपने इस ट्वीट के साथ कुछ सुझाव भी दिए, वायरस को देखते हुए ये सावधानी जरूर बरतें-
बार-बार हाथ धोने की जरूरत है.
सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचना चाहिए.
आंख-नाक-मुंह को ना छुएं.
बुखार-खांसी-सांस लेने में तकलीफ हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें.
http://सीएम भूपेश की घोषणा, 16 हजार शिक्षकों का होगा संविलियन
There is no need to panic. We need to work together, take small yet important measures to ensure self-protection. pic.twitter.com/sRRPQlMdtr
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2020









