नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में 83वीं बार देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है तो सभी लोग सावधान और सतर्क रहें. कोरोना नियमों का पालन करते रहें. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से भी कॉल पर बात की. आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी राजेश प्रजापति ने पीएम से कहा कि मुझे पहले तो डॉक्टर ने एसिडिटी बताया. फिर हार्ट की समस्या का पता चला. खर्च का पता चला तो डॉक्टर ने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा. मैं आपको इसके लिए बहुत धन्यवाद देता हूं. कार्ड न होता तो बहुत खर्च होता. आप हमेशा सत्ता में रहें, आपकी उम्र बहुत लंबी हो.
https://1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर
राजेश की बात का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में रहना चाहता हूं. उन्होने कहा कि सरकार के प्रयासों से, सरकारी योजनाओं से कैसे कोई जीवन बदला, उस बदले हुए जीवन का अनुभव क्या है. जब से सुनते हैं तो हम भी संवेदनाओं से भर जाते हैं. यह मन को संतोष भी देता है और उस योजना को लोगों तक पहुंचाने की प्रेरणा भी देता है. पीएम मोदी ने प्रकृति के संरक्षण की बात भी की. उन्होंने कहा कि जब हम प्रकृति का संरक्षण करते हैं, तो प्रकृति भी हमें संरक्षण देती है. यह उदाहरण तमिलनाडु के तुतुगुड़ी का है. यहां कई इलाकों के समुद्र में डूबने का खतरा था. लोगों ने इसका इलाज प्रकृति से ही खोजा. लोगों ने उन पर खास तरह के पौधे लगाए, जो तूफान और पानी में भी बचे रहते हैं. ऐसी ही कोशिशें दूसरी जगह भी हो रही हैं.
https://भाजपा पार्षद के साथ निर्दलीय पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन
पीएम मोदी ने कहा कि दिसंबर महीने नेवी डे और आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे भी देश मनाता है. हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मना रहा है. मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षा बलों का स्मरण करता हूं, हमारे वीरों का स्मरण करता हूं. उन्होने कहा कि ‘StartUps की दुनिया में आज भारत विश्व में एक प्रकार से नेतृत्व कर रहा है. साल दर साल स्टार्टअप को रिकॉर्ड निवेश मिल रहा है. ये क्षेत्र बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. देश के हर छोटे-छोटे शहर में भी StartUp की पहुंच बढ़ी है.









