আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मन की बात में पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू को किया याद, दिया दवाई भी, कड़ाई भी का संदेश

Published on: March 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 75वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया. उन्होने कोरोना के बीच होली को लेकर भी सलाह दी है. कोरोना संकट से बचने के लिए उन्होंने कड़ाई और दवाई पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज, इस 75वें संस्करण के समय सबसे पहले ‘मन की बात’ को सफल बनाने के लिए, समृद्ध बनाने के लिए और इससे जुड़े रहने के लिए हर श्रोता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं. उन्होने कहा कि पिछले साल इस समय सवाल था कि वैक्सीन कब तक आएगी. आज हम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष ये मार्च का ही महीना था, देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू शब्द सुना था.

http://होलिका दहन आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

मगर इस महान देश की महान प्रजा की महाशक्ति का अनुभव देखिये, जनता कर्फ्यू पूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था. अनुशासन का ये अभूतपूर्व उदाहरण था, आने वाली पीढ़ियां इस एक बात को लेकर के जरूर गर्व करेंगी. पीएम मोदी ने कहा कि उसी प्रकार से हमारे कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान, आदर जताने के लिए लोगों ने थाली, ताली बजाई, दीया जलाया. आपको अंदाजा नहीं है कोरोना वॉरियर्स के दिल को कितना छू गया था वो, और, यही कारण है जो पूरी साल भर, वे बिना थके, बिना रुके, डटे रहे. उन्होने कहा कि ये दिलचस्प है, इसी मार्च महीने में, जब हम महिला दिवस मना रहे थे, तब कई महिला खिलाड़ियों ने मेडल्स और रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. आज, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, ऑर्म्ड फोर्सेज से लेकर साइंस एंड टेक्नोलॉजी तक, हर जगह देश की बेटियां अपनी अलग पहचान बना रही हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now