नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लाल किले पर आयोजित सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक स्मारक सिक्का तथा डाक टिकट भी जारी किया. इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया गया है. कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से रागी और बच्चों ने ‘शबद कीर्तन’ प्रस्तुत किया, जिसे प्रधानमंत्री ने बड़े गौर से सुना. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गुरु तेग बहादुर साहब के बलिदान को भी याद किया.
https://पुलिया से टकराकर पलटी कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले
इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी के जीवन को दर्शाने वाला एक भव्य लाइट एंड साउंड शो भी पेश किया गया. यह कार्यक्रम नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के उपदेशों को रेखांकित करने पर केंद्रित है. लाल किले से इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ये लालकिला कितने ही अहम कालखण्डों का साक्षी रहा है. इस किले ने गुरु तेग बहादुर साहब की शहादत को भी देखा है और देश के लिए मरने-मिटने वाले लोगों के हौसले को भी परखा है. उस समय देश में मजहबी कट्टरता की आंधी आई थी. धर्म को दर्शन, विज्ञान और आत्मशोध का विषय मानने वाले हमारे हिंदुस्तान के सामने ऐसे लोग थे जिन्होंने धर्म के नाम पर हिंसा और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी थी.
https://व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी









