আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की 12वीं किस्त, भारत ब्रांड यूरिया भी लॉन्च

Published on: October 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करके करोड़ों किसानों को दिवाली का तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन किया और डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 12वीं किस्त राशि जारी कर दी है. पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को 16,000 करोड़ रुपए की राशि की 12वीं किस्त भी जारी की गई. इस योजना के तहत इस बार 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2 हजार रुपए डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर किए गए.

https://दादा की उम्र के बुजुर्ग पर आया हसीना का दिल, फोटो वायरल

पीएम मोदी ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (PMKSK) का शुभारंभ भी किया. इसके तहत, किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में 3.3 लाख से ज्यादा रिटेल फर्टिलाइजर दुकानों को PMKSK में बदला जाएगा. पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना एक राष्ट्र एक उर्वरक का शुभारंभ भी किया. इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री ने भारत यूरिया बैग लॉन्च किया, जो कंपनियों को सिंगल ब्रांड नाम ‘भारत’ के तहत फर्टिलाइजर की मार्केटिंग में मदद करेगा. बता दें कि अगर आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर दिए हुए इन 155261 / 011-24300606 नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं. यहां से आपकी मदद की जा सकती है.

https://स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now