नई दिल्ली. एक खूबसूरत हसीना और उसके दादा की उम्र के प्रेमी की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों पर है. द सन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इस कपल के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में कपल एक-दूसरे के साथ मस्ती करता हुआ दिख रहा है. सोशल मीडिया पर कपल Cowboy and Angel के नाम से मशहूर हैं. हैरान करने वाली बात है कि कपल ने अभी तक अपनी-अपनी उम्र का खुलासा नहीं किया है.
https://नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश
हालांकि, फोटो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की उम्र में बड़ा अंतर है. गौरतलब है कि कुछ यूजर्स ने शख्स की उम्र अधिक होने का मुद्दा बनाया और कपल को ट्रोल किया. बता दें कि कपल ने हाल ही सगाई की है. इस मौके पर शख्स ने डायमंड रिंग अपनी प्रेमिका को पहनाई. सोशल मीडिया पर कपल ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जब तक हम मरते नहीं तब तक साथ हैं. कपल के इस कमिटमेंट को देखकर कुछ यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.
https://स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार









