আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोशल मीडिया नहीं छोड़ रहे पीएम मोदी, ट्वीट कर दी ये जानकारी

Published on: March 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा है कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को नहीं छोड़ने वाले हैं. उनका कहना है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह अपने अकाउंट्स को उन महिलाओं को देंगे जिनके कार्य और जिंदगी ने हमें प्रेरित किया है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘इस महिला दिवस, मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपूंगा जिनके जीवन और काम ने हमें प्रेरित किया है. ये उन्हें लाखों को प्रेरित करने के लिए मोटिवेट करेगा’.

http://सीएम भूपेश की घोषणा, 16 हजार शिक्षकों का होगा संविलियन

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘क्या आप वो महिला हैं या आप ऐसी किसी महिला को जानती हैं जिन्होंने आपको प्रेरित किया हो.’ अपनी ऐसी ही कहानी को साझा करें. इसके साथ #SheInspiresUs. बता दें कि सोमवार की रात 8.56 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया था, जिसके बाद एक हलचल मच गई थी. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि इस रविवार को वह फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं.

http://कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज, छेड़छाड़ और मारपीट का है आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now