नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया. करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है. इसकी लंबाई 9.2 किमी है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज सिर्फ अटल जी का ही सपना पूरा नहीं हुआ है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है. उन्होने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे अटल टनल के लोकार्पण का अवसर मिला है. अक्सर लोकार्पण की चकाचौंध में वो लोग कहीं पीछे रह जाते हैं, जिनके परिश्रम से ये सब संभव हुआ है. इस महायज्ञ में अपना पसीना बहाने वाले, अपनी जान जोखिम में डालने वाले, मेहनतकश जवानों, इंजीनियरों और मजदूर भाई बहनों को मैं नमन करता हूं.
http://सीएम हाउस जा रहे पत्रकारों को पुलिस ने रास्ते में रोका तो वहीं बैठ गए, ज्ञापन की प्रतियां जलाईं
पीएम मोदी ने कहा कि अटल टनल लेह, लद्दाख की लाइफलाइन बनेगी. लेह-लद्दाख के किसानों, बागवानों और युवाओं के लिए भी अब देश की राजधानी दिल्ली और दूसरे बाजारों तक पहुंच आसान हो जाएगी. अटल टनल से मनाली और केलांग के बीच की दूरी 3-4 घंटे कम हो ही जाएगी. यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अटल की सरकार जाने के बाद इस काम को भुला दिया गया. जिस रफ्तार से सुरंग का काम उस समय हो रहा था, यह 2040 में पूरी होती. अटल टनल के काम में 2014 के बाद अभूतपूर्व तेजी लाई गई. पहले हर साल 300 मीटर सुरंग बन रही थी, हमने 1400 मीटर प्रति वर्ष कर दी. यूपीए सरकार होती तो छह साल का काम 26 साल में पूरा होता.
http://‘एसपी बड़े-बड़े अपराधियों को दबोच रहे और उनका मातहत अमला वसूली में व्यस्त हैं’
#WATCH Prime Minister Narendra Modi inaugurates 9.02 km long Atal Tunnel that connects Manali to Lahaul-Spiti valley #HimachalPradesh pic.twitter.com/zAjGQj1sHH
— ANI (@ANI) October 3, 2020









