नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बंगाल में होने वाली अपनी सभी रैलियां रद्द कर दी हैं. पीएम मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार करने के बजाय कोरोना के हालात पर बैठक करेंगे. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वे उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और इसलिए उन्होंने बंगाल की रैली स्थगित कर दी है. हालांकि, बंगाल बीजेपी के अनुरोध पर पीएम मोदी बंगाल में 23 अप्रैल को शाम 5 बजे वर्चुअली रैलियों को संबोधित करेंगे.
http://सन्नी लियोन ने ‘ब्लू है पानी पानी’ पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
सबसे पहले सुबह 9 बजे, पीएम मोदी कोरोना संबंधित स्थिति की समीक्षा करेंगे. फिर सुबह 10 बजे, वह कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बातचीत करेंगे. दोपहर 12:30 बजे, पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के बड़े ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे. बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी बंगाल में चार कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले थे. मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और कोलकाता दक्षिण में उनकी रैलियां होने वाली थी. बंगाल बीजेपी ने इन रैलियों के लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली थीं. लेकिन अब पीएम मोदी के ये सभी कार्यक्रम रद्द हो गए हैं.
http://मई और जून का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण कराए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
Tomorrow, will be chairing high-level meetings to review the prevailing COVID-19 situation. Due to that, I would not be going to West Bengal.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2021









