नई दिल्ली. देश में 21 दिनों तक लागू किए गए लॉकडाउन के नौवें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है. इसके लिए पीएम मोदी ने लोगों से रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट तक दीया या मोमबत्ती जलाने की अपील की है, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है. शुक्रवार को जारी किए गए अपने वीडियो मैसेज में पीएम मोदी ने देशवासियों से ये खास अपील की.
http://एक और कोरोना मरीज स्वस्थ, प्रदेश में अब केवल 6 संक्रमित
पीएम मोदी ने कहा कि 5 अप्रैल यानी इस रविवार को रात नौ बजे घर की लाइट बंद करके, घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दिया या फ्लैश लाइट जलाएं. पीएम मोदी ने कहा कि इस रविवार को हमें संदेश देना है कि हम सभी एक हैं. पीएम ने अपील करते हुए कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन ना करें. इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं. उन्होने कहा कि एकजुटता के दमपर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है.
http://उचित मूल्य की दुकान में अधिक दर पर शक्कर बेचने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध FIR
घर की सभी लाइटें बंद करके,
घर के दरवाजे पर या बालकनी में,
खड़े रहकर,9 मिनट के लिए मोमबत्ती,
दीया,
टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona— PMO India (@PMOIndia) April 3, 2020









