আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

Published on: November 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं. अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से भी ज्यादा है. इस सर्वे में पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग 70% है. दुनिया के 13 राष्ट्रप्रमुखों की लिस्ट में पीएम मोदी पहले नंबर पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति 6ठे और बोरिस जॉनसन 10वें नंबर पर हैं. द मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के मुताबिक, मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैन्युअल लोपेज ओब्राडोर हैं.

https://सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सिंहदेव ने कहा- सीएम को भेजा जाएगा वैट की दरों में कटौती का प्रस्ताव

उनकी एप्रूवल रेटिंग 66% है. तीसरे नंबर पर इटली के पीएम मारिया द्रागी, चौथे पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और 5वें पर ऑस्ट्रलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन हैं. बता दें कि पिछले एक साल में पीएम मोदी की एप्रवूल रेटिंग हमेशा 70% से ऊपर ही रही है. हालांकि, अप्रैल-मई में जब देश में कोविड की दूसरी लहर आई तो उनकी रेटिंग में भी गिरावट आ गई. अप्रैल के बाद से जुलाई तक पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग 70% से नीचे रही. हालांकि, अगस्त से फिर ये 70% से ऊपर बनी हुई है.

https://इस तारीख तक आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now