আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

69 साल के हुए पीएम मोदी, प्रशंसक ने भगवान हनुमान को चढ़ाया सोने का मुकुट

Published on: September 17, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 69 जन्मदिन है. पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक प्रशंसक ने कुछ ऐसा अनोखा संकल्प पूरा किया, जिसके बारे में जानकर आप भी थोड़े हैरान हो जाएंगे. दरअसल, पीएम मोदी के एक प्रशंसक अरविंद सिंह ने दोबारा सरकार बनने की मन्नत मांगी थी. मन्नत पूरा होने पर अरविंद ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में सोने का मुकुट चढ़ाया. अरविंद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मैंने भगवान हनुमान से दोबारा मोदी सरकार बनाने की मन्नत मांगी थी.

http://रानू मंडल के बाद अब कैब ड्राइवर का वीडियो हुआ वायरल, आवाज सुन आप भी हो जाएंगे कायल

इस मन्नत के पूरा होने पर मैंने भगवान को 1.25 किलो वजनी सोने का मुकुट चढ़ाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर देश के कई हिस्सों में लोगों ने केक काटा और दीपक जलाया. वाराणसी में लोगों ने दीपक जलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं मध्य प्रदेश सिंधु सेना नाम के एक दक्षिणपंथी संगठन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भोपाल के गुफा मंदिर में 69 फीट लंबा केक काटा.

http://जिस बम ने मचाई थी बालाकोट में तबाही, वायुसेना को मिला उसका एडवांस वर्जन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now