नई दिल्ली. केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया. भारी बारिश के दौरान कारीपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर यह हादसा शाम 7:41 बजे हुआ. प्लेन दुबई से लौट रहा था. रनवे से ओवरशूट होने के बाद प्लेन 35 फीट गहरी खाई में गिरकर दो टुकड़ों में बंट गया. समाचार एजेंसी एएनआई ने मलप्पुरम पुलिस अधीक्षक के हवाले से बताया है कि हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है और 123 लोग घायल हुए हैं. हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था. विमान में 191 यात्री सवार थे.
http://छत्तीसगढ़ में 378 नए कोरोना मरीज मिले, 231 डिस्चार्ज, 10 की मौत
भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया और घाटी में गिर गया. वहीं विमान दो हिस्सों में टूट गया. विमान में 191 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. इनमें 10 बच्चे भी शामिल थे. डीजीसीए के मुताबिक हादसे में 170 लोग सुरक्षित हैं. वहीं दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो चुकी है. केबिन क्रू सुरक्षित है. विमान हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पिनराई विजयन से फोन पर बात की है. सीएम ने पीएम को बताया कि कोझिकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टर और आईजी अशोक यादव सहित अधिकारियों की एक टीम हवाई अड्डे पर पहुंची है और बचाव अभियान जारी है.
http://फिल्म गुंजन सक्सेना का डोरी टूट गईयां सॉन्ग देख हो जाएंगे इमोशनल
14 dead, 123 injured and 15 seriously injured in Kozhikode plane crash incident at Karipur Airport: Malappuram SP to ANI. #Kerala pic.twitter.com/QfFZxHDkVx
— ANI (@ANI) August 7, 2020
Air India Express has issued the following statement regarding the incident involving Air India Express at Kozhikode, Kerala. pic.twitter.com/Bvqg5dvaXr
— ANI (@ANI) August 7, 2020









