আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नेपाल में काठमांडू से पोखरा जा रहा प्लेन क्रैश, अब तक 60 शव बरामद

Published on: January 15, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर येति एयरलाइंस का ATR-72 प्लेन क्रैश हो गया. हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर है.72 सीटों वाले इस विमान में लैंडिंग से पहले हवा में ही आग लग गई थी. दुर्घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. नेपाल पुलिस के मुताबिक अबतक 60 शवों को बरामद किया जा चुका है और अभी यह संख्या और बढ़ सकती है. येति एयरलाइंस का विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था. पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आ रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां अफरा-तफरी का माहौल है, बचावकर्मी विमान में लगी आग को पानी से बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

https://SBI ने MCLR में की बढ़ोतरी, लोन लेना हुआ महंगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम के बीच पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोखरा हवाई अड्डे का इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विमान में आग लग गई. स्थानीय अधिकारी गुरुदत्त ढकाल ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि मलबे में आग लगी हुई थी और बचावकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री दहल ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया. प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

https://राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now