रायपुर. राज्यसभा निर्वाचन के लिए आज नाम वापसी की अन्तिम तिथि के बाद विधानसभा में रिटर्निग अधिकारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में श्रीमती फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी के निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए. श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने स्वयं और केटीएस तुलसी का प्रमाण पत्र उनकी अनुपस्थिति में नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया ने ग्रहण किया. संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे.
http://सीएमएचओ कार्यालय का मुख्य लिपिक 1500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
मास्क और सेनिटाइजर का मूल्य प्राईस मॉनिटरिंग पोर्टल में होगा दर्ज
रायपुर. भारत सरकार के प्राइस मॉनिटरिंग पोर्टल में मास्क सेनिटाइजर के बाजार मूल्य की जानकारी को दर्ज किया जाएगा. खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के खाद्य नियंत्रक एवं खाद्य अधिकारियों को पत्र जारी कर 22 अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ मास्क एवं सेनिटाइजर का मूल्य नियमित रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. जारी पत्र में भारत सरकार के प्राईस मॉनिटरिंग सेल द्वारा उपरोक्त वस्तुओं की राज्य सरकार के प्राईस मॉनिटरिंग पोर्टल में मास्क 2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सेनिटाईजर, एल्कोहल बेस्ड फ्लोर क्लिनर जैसे-लाईजॉल, लिक्विड शोप, हैण्डवाश का दैनिक बाजार मूल्य 22 अन्य वस्तुओं के साथ-साथ नियमित रूप से दर्ज करने को कहा गया है.
http://डिवाइडर से टकराकर टैंकर पलटा, मौके पर ही चालक की मौत







