जांजगीर-चांपा. एसीबी टीम ने बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय के मुख्य लिपिक को 1500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत तीन कर्मचारियों देवेंद्र कुमार यादव, बसंती देवांगन और सीमा को 10 वर्ष की सेवा अवधि के बाद समयमान वेतनमान मिलना था. सूची में इनके नाम गलत हो गए. इसे ठीक कराने तीनों लंबे समय से सीएमएचओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे. आरोप है कि मुख्य लिपिक भरत लाल साहू ने नाम सही करने और समयमान वेतनमान दिलाने के लिए सभी से 1500-1500 रुपए की मांग की. इसे लेकर दो कर्मचारियों ने 3000 रुपए क्लर्क को दे दिए, लेकिन देवेंद्र कुमार यादव ने 7 मार्च को एसीबी से शिकायत कर दी. शिकायत पुष्ट होने के बाद बिलासपुर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई. बुधवार को कर्मचारी देवेंद्र रुपए लेकर पहुंचा और पैसे लेते हुए एसीबी ने क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ लिया.
http://डिवाइडर से टकराकर टैंकर पलटा, मौके पर ही चालक की मौत
डोंगरगढ़ मेला स्थगित होने की सूचना रेल्वे स्टेशनों में उद्घोषणा के माध्यम से कराने का आग्रह
रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत राजनांदगांव जिला प्रशासन द्वारा चैत्र नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले मेला को स्थगित कर दिया गया है. कलेक्टर राजनांदगांव ने मंडल रेल्वे प्रबंधक नागपुर, बिलासपुर एवं रायपुर को पत्र भेजकर रेल्वे स्टेशनों में उद्घोषणा के माध्यम से मेला स्थगित होने की सूचना दर्शनार्थियों को देने का अनुरोध किया है. उन्होने मंडल रेल्वे प्रबंधकों से आग्रह किया है कि वे रेल्वे स्टेशनों में उद्घोषणा के माध्यम से यह सूचित करें कि कोरोना वायरस के चलते चैत्र नवरात्रि के दौरान लगने वाला मां बम्लेश्वरी देवी डोंगरगढ़ मेला स्थगित कर दिया गया है. मंडल रेल्वे प्रबंधको से रेल्वे स्टेशनों में उद्घोषणा के साथ ही बैनर, पोस्टर, फलैक्स के माध्यम से भी दर्शनार्थियों तक डोंगरगढ़ मेला स्थगित होने की सूचना पहुंचाने का आग्रह किया गया है.
http://रिसर्च में खुलासा, इस ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा







