আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी रहीं कीमतें

Published on: March 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. पेट्रोल के दाम 76 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 98.61 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.35 रुपए व डीजल की कीमत 97.55 रुपए प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 93.01 रुपए जबकि डीजल का दाम 108.01 रुपए प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.43 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 94.47 रुपए प्रति लीटर है. बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए चल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.

https://शरीर में पानी की कमी न होने दें, मौसमी फलों का करें सेवन

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा. बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

https://VIDEO : प्रिया सिंह राजपूत का गाना ‘पीने के बाद सेंटी’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now