আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में बाकी राज्यों से कम रहेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत : सीएम भूपेश

Published on: November 10, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी बात कही है. भिलाई में मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी को लेकर घोषणा की. दूसरे राज्य भी दाम कम करने की बात कह रहे हैं. यह जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिल रही है. हकीकत में किस राज्य ने कितना दाम कम किया है, इसका कोई आदेश अब तक नहीं आया है. उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ देख रहे हैं कि कौन सा राज्य कितना दाम कम करता है उसके बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा हो या तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में सभी राज्यों से कम ही पेट्रोल-डीजल के दाम रहेंगे.

https://तेज रफ्तार कार और टैंकर की टक्कर, भाजयुमो नेता समेत 2 की मौत

डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 22 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़. किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में सिविल, मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रीकल 40-40 सीट के लिए इंजी. डिप्लोमा पाठ्यक्रम में 2021-22 में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों से 22 नवम्बर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन पत्र किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में कार्यालयीन समय में 300 रुपए नकद जमा कर प्राप्त किए जा सकते है. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश तथा पात्रता के लिए आवेदक को 10+2 प्रणाली की दसवीं कक्षा या उसकी समकक्ष परीक्षा गणित एवं विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए संस्था में आकर संपर्क कर सकते है.

https://रानू मंडल ने खाना बनाते हुए छेड़े जादुई सुर, दिल छू लेगा यह वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now