नई दिल्ली. केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर अब लोगों को राहत देने की तैयारी कर रही है. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर चल रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आम जनता पर बोझ कम करने के लिए सरकार टैक्स घटाने पर चर्चा कर रही है. वित्त मंत्रालय ने इस मामले में कुछ राज्यों, पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल कंपनियों से बातचीत भी की है. मालूम हो कि पिछले 10 महीनों में कच्चे तेल की कीमत लगभग दोगुनी हुई है. देश में इनके खुदरा मूल्यों में टैक्स या एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) करीब 60 फीसदी तक है.
http://कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ का टीजर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल
ऐसे में यदि सरकार इस पर टैक्स कम कर देती है तो जनता को राहत मिलेगी. कहा जा रहा है कि अब वित्त मंत्रालय तेल की कीमतों पर टैक्स घटाने को लेकर विचार कर रहा है. इसे लेकर वित्त मंत्रालय ने कुछ राज्यों, तेल कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ चर्चा की है. वित्त मंत्रालय चाहता है कि कोई ऐसा रास्ता निकले जिससे सरकार की आमदनी पर भी असर ना पड़े और आम जनता को भी राहत मिल जाए. टैक्स घटाने से पहले सरकार कीमतों को स्थिर करना चाहती है, जिससे भविष्य में कच्चे तेल की तीमतें बढ़ने पर टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव न करना पड़े.










