पिथौरा. मंगलवार की अलसुबह ढांक टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई. बहरहाल, ट्रक में आग क्यों लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है. जली ट्रक के चालक-परिचालक दोनों ही फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस में अब तक उक्त मामले की रपट दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा है. जानकारी के अनुसार नगर से रायपुर मार्ग में कोई 8 किलोमीटर दूर ढांक टोल प्लाजा के समीप आज अलसुबह करीब 4 बजे ट्रक क्र wb59 ab 4408 रायपुर की ओर जा रही थी इस बीच अचानक ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई जिससे घबराकर ट्रक चालक एवं परिचालक ट्रक खड़ी कर खुद घटनास्थल से भाग निकले जबकि देखते ही देखते ट्रक धू-धू करती पूरी तरह जल गई.
http://भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, पीएम और सीएम ने जताया दुख
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में सब्जी एवं फल के खाली कैरेट लदे थे. इससे ये माना जा रहा है कि ट्रक पश्चिम बंगाल से सब्जी एवं फल खाली कर वापस नागपुर लौट रही थी. बहरहाल, स्थानीय पुलिस घटना की सूचना के साथ ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक घटना की अधिकृत जानकारी देने ट्रक मालिक या चालक परिचालक थाना नहीं पहुंचे थे. इधर, कुछ विशेषग्यो का मानना है कि अमूमन सब्जी और फल ले जाने वाली ट्रकों के चालकों को दुकानदार कम समय मे गन्तव्य तक पहुंचने के एवज में खासा इनाम देते है लिहाजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी और फल लेकर जाने वाली ट्रके अक्सर खूनी रफ्तार से चलती देखी जा सकती है.
http://रूपकुमारी ने प्रदेश सरकार के बज़ट को बताया एक आत्ममुग्ध सरकार के झूठ का पुलिंदा







