नई दिल्ली. तेल कंपनियों ने शनिवार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. भारतीय बाजार में पेट्रोल का रेट 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल का भाव 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. तेल कीमतों में हुए बदलावों के बाद शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई में 102.30 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 96.06 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 89.83 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 97.43 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 91.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है.
http://‘हसीन दिलरुबा’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी कहानी
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://बुजुर्ग का दावा- कारोना वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर बन गया ‘चुंबक’
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










