नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इससे पहले शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने तेल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया था. दिल्ली में पेट्रोल 93.94 रुपए जबकि डीजल 84.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं, मुबई में पेट्रोल की कीमत 100.19 रुपए और डीजल की कीमत 92.17 रुपए प्रति लीटर हो गई है. चेन्नई में पेट्रोल 95.51 रुपए और डीजल 89.65 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 93.97 रुपए और डीजल 87.74 रुपए, भोपाल में पेट्रोल 102.04 रुपए और डीजल 93.37 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
http://ट्रक की टक्कर से पत्रकार की मौत, चालक गिरफ्तार
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.
http://2021 Triumph बोनेविल बॉबर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.










