नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी की है. पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर तो डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. अक्टूबर महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही पेट्रोल के दाम में 2.80 रुपए का इजाफा हो गया है. वहीं, डीजल के दाम में 3.30 रुपए की बढ़ोतरी का जा चुकी है. दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल प्रति लीटर 104.44 रुपए पर चला गया. वहीं डीजल भी छलांग लगा कर 93.18 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल 110.41 रुपए और डीजल 101.03 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.79 रुपए और डीजल 97.59 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 105.09 रुपए और डीजल 96.28 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
https://IPL 2021 : CSK ने DC को 4 विकेट से हराया, 9वीं बार फाइनल में पहुंची
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
https://क्यों अगले जन्म में सांप-सुअर बनते हैं लोग? मौनी रॉय ने शेयर किया गीता का ज्ञान
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










