नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के लोगों में उन्हे लेकर इतना उत्साह है कि उन्होने नवरात्रि के गरबे को पीएम मोदी के रंग में रंग दिया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूरत में एक समारोह में लोगों ने शुक्रवार को पीएम मोदी का मास्क पहनकर गरबा किया. इस दौरान बच्चे भी पीएम मोदी का मास्क पहनकर गरबा करते दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह लोग बड़े उत्साह से पीएम मोदी का मास्क पहनकर गरबा कर रहे हैं.
http://भाजपा नेता समेत 5 लोगों की हत्या, तीन गिरफ्तार
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग गरबा करते समय पारंपरिक पोशाक पहने हैं और तेज संगीत में एक दूसरे के साथ गरबा कर रहे हैं. बता दें कि नवरात्रि के दौरान देश भर में गरबा का आयोजन किया जाता है. गुजरात में गरबा खेलने का उत्साह अलग ही दिखता है. बता दें कि पीएम मोदी नवरात्रि के मौके पर पिछले दिनों गुजरात के अहमदाबाद में पंडाल में देवी अम्बा के दर्शन के लिए पहुंचे थे. उन्होने जीएमडीसी मैदान में पहुंचकर देवी अम्बा की आरती की थी. इसके बाद उन्होने लोगों को गरबा करते हुए भी देखा था.
http://इस कंटेस्टेंट ने जीता सुपरस्टार सिंगर का खिताब, ट्राफी के साथ मिला 15 लाख का चेक
#WATCH Gujarat: People play garba wearing masks of PM Narendra Modi, in Surat. #Navratri (04.10.2019) pic.twitter.com/iQbgaMX5IE
— ANI (@ANI) October 5, 2019









