नई दिल्ली. गुजरात के मोरबी में रविवार शाम मच्छु नदी में पुल टूटने से नदी में गिरकर 134 लोगों के मौत हो गई. सभी 134 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार केबल ब्रिज को पांच दिन पहले नवीनीकरण के बाद फिर से शुरू किया गया था. पुल गिरने से कई लोग नदी में गिर गए. हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य जारी किया गया. प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से पुल गिरने के बाद नदी में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटा रहा. बताया गया है कि जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त करीब 400 लोग पुल पर ही थे. गुजरात के पंचायत मंत्री ब्रजेश मेर्जा के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 134 लोगों की मौत हुई है. वहीं, दर्जनों घायल हैं.
https://मुख्यमंत्री ने 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्रों का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना के संबंध में मुख्यमंत्री पटेल और अधिकारियों से बात की. पीएमओ ने कहा कि उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) बचाव अभियान के लिए दलों को तत्काल तैनात करने को कहा है. उन्होंने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा है. पीएम मोदी ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी. गुजरात सरकार ने भी मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है.
https://मौनी रॉय ने दिखाया अपना विंटेज लुक, शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें









