আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ग्रामीण अंचल में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग त्रस्त, बढ़ रहा आक्रोश

Published on: April 15, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से अब लोग तंग आ गए हैं. इस संबंध में ब्लॉक अजा अजजा संयोजक रामेश्वर सोनवानी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है. रामेश्वर सोनवानी ने बताया कि आज कल पिथौरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बहुत ज्यादा की जा रही है. दोपहर गर्मी के समय ठीक 12-1 बजे दो-ढाई घंटे और रात नौ बजे से करीब दो घंटे लाइन की कटौती की जा रही है. उन्होंने मीडिया को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस कटौती पर मीडिया और आम जनता भी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं.

https://Maruti Suzuki Ertiga 2022 हुई लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज

उन्होंने इसे सत्ताधारी और निजीकरण का नतीजा बताया है, लेकिन आम जनता भीषण गर्मी में हलाकान है. पिछले दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पुराने मध्यप्रदेश की दिग्विजय सरकार को भी बिजली और सड़क के नाम पर सत्ता से हाथ धोना पड़ा था. ऐसे ही छत्तीसगढ़ में भी हश्र होगा. विद्युत मंडल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के लोग मनमानी कर रहे हैं. सार्वजनिक फोन हमेशा बंद रखते हैं, शिकायत रजिस्टर को भी छिपाकर रखा जाता है. शिकायत करने जाओ तो रजिस्टर नहीं है कहते हैं. अगर रजिस्टर दे भी दिया तो पेन नहीं रहता. जिससे बिना शिकायत लिखाए लोग वापस आ जाते हैं.

https://केंद्रीय मंत्री ने नानक सागर गुरुद्वारा समिति के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now