महासमुंद. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध नानक सागर गुरुद्वारा समिति के सदस्यों ने स्थानीय भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह गोल्डी के नेतृत्व में मुलाकात की. इस दौरान समिति नानक सागर में सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के चरण जिले के चर्चित ग्राम गढ़फुलझर में पड़ने की जानकारी दी. समिति सदस्यों ने श्री पुरी को यह भी बताया कि करीब 517 साल पूर्व गुरु नानक देव जी जगन्नाथ पुरी यात्रा के दौरान दो दिन गढ़फुलझर में रुकने एवं उनके उपदेशों से प्रभावित होकर तत्कालीन राजा भैना ने गुरु के नाम 5 एकड़ खेत कर दिया था जो कि आज भी मिसल रिकार्ड में दर्ज है.
https://शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, तस्वीरें आईं सामने
श्री पुरी ने नानक सागर की जानकारी विस्तार से ली. सूत्रों के अनुसार श्री पुरी ने समिति के एक प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाया है. समझा जा रहा है कि वे उक्त मामले की गहराई से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की पहल कर सकते हैं. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह गोल्डी के अलावा अवतार सिंह ओबेरॉय, रिंकू ओबरॉय, हरकृष्ण सिंह राजपूत, राज किशोर, सिमरनजीत सिंह, यश सलूजा शामिल थे.
https://आरएसएस प्रमुख बोले-15 साल में बनेगा अखंड भारत, इसके रास्ते में जो आएंगे वे मिट जाएंगे







