नई दिल्ली. डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm की गूगल प्ले स्टोर पर वापसी हो गई है. गूगल की कार्रवाई के कुछ ही घंटों के अंदर Paytm ऐप दोबारा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है. यानी यूजर्स एक बार फिर प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को डाउनलोड कर सकेंगे. कंपनी ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है. कंपनी ने गूगल पर कॉम्पिटिशन रूल तोड़ने का आरोप लगाया. इससे पहले शुक्रवार को गूगल ने पेटीएम पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया था.
http://केरल-बंगाल में NIA की छापेमारी, अलकायदा से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार
इसके बाद पेटीएम ने ट्वीट किया था कि उसका एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड या अपडेट के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है. हम जल्द ही वापसी करेंगे. कंपनी ने यूजर्स से कहा था कि आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है. आप पेटीएम ऐप को सामान्य तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, गूगल प्ले स्टोर से बैन होने के महज चार घंटे बाद ही पेटीएम की प्ले स्टोर पर दोबारा वापसी हो गई.
http://ब्रेट ली ने कहा- MI को मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे बुमराह
Update: And we're back! 🥳
— Paytm (@Paytm) September 18, 2020










