नई दिल्ली. एक्ट्रेस पायल घोष ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने पीएम ऑफिस, पीएम मोदी और रेखा शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया कर कहा है कि माफिया गैंग उन्हें मार डालेंगे. पायल ने अपने ट्वीट में लिखा- ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और रेखा शर्मा मैम और मेरी मौत को सुसाइड या कुछ और बता डालेंगे. गौरतलब है कि पायल घोष ने बीते दिनों डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के नाम का जिक्र किया था.
http://ढाबा संचालक के बेटे का अपहरण, मांगी 50 लाख की फिरौती
इसके बाद ऋचा ने पायल घोष के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था. ऋचा चड्ढा ने इसके बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी को शेयर करते हुए बताया है कि वह केस जीत गई हैं. हालांकि पायल ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है. हालांकि ऋचा चड्ढा के केस करने के बाद पायल घोष ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उनकी लड़ाई सिर्फ अनुराग कश्यप के खिलाफ है. उनका ऋचा चड्ढा से कोई लेना-देना नहीं है.
http://जयललिता के लुक में छाईं कंगना, थलाइवी के सेट से शेयर की तस्वीरें
These mafia gang will kill me sir @PMOIndia @narendramodi sir @sharmarekha ma’am and will prove my death as suicide or something else 🙏🏼
— Payal Ghoshॐ (@iampayalghosh) October 10, 2020










