बिलासपुर. नामांतरण के दौरान पर्ची बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी को एसीबी की टीम ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पटवारी ने जमीन का नामान्तरण के नाम पर पीड़ित नजरुद्दीन अंसारी से पैसे की मांग की थी. नजरुद्दीन अंसारी ने बताया कि उसने नामांतरण के दौरान पहले पैसे पटवारी को दिए थे बावजूद इसके वह उससे और पैसों की मांग कर रहा था, जिससे वह परेशान हो चुका था और एसीबी में शिकायत की.
http://दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साया पति, दूसरी पत्नी की ब्लेड से काट दी जीभ
एसीबी ने अपने स्तर से जांच में शिकायत को सही पाया, जिसके बाद कार्रवाई का पूरा जाल तैयार किया गया. जिसके बाद शुक्रवार को एसीबी की टीम ने रतनपुर हल्का नंबर 37 के पटवारी अमर दहायत को रंगे हाथों 4 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. पकड़े जाने पर पहले तो आरोपी रुपए लेने की बात से साफ मुकर गया. इस पर एसीबी टीम ने कैमिकल से उसके हाथ धुलवाए तो नोटों पर लगे कैमिकल का रंग निकल गया.
http://करवाचौथ पर पत्नी का था व्रत, बेटे को आया फोन.. तुम्हारे पापा शहीद हो गए







