আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पठान ने कहा- कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड

Published on: August 25, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली अपनी काबिलियत और फिटनेस के दम पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतकों का रिकार्ड तोड़ सकते हैं. इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा कि मुझे भरोसा है कि 100 शतक, वो इस पर भले ही बात नहीं कर रहे हों, लेकिन हर कोई जानता है कि सचिन के बाद अगर कोई यह कर सकता है तो वो कोहली हैं. उन्होने कहा कि उन्होंने बहुत कम समय मे काफी कुछ हासिल किया है.

http://Nokia 5.3 भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स


मुझे उम्मीद है कि जो खिलाड़ी 100 शतकों के रिकार्ड को तोड़ेगा तो वो भारतीय हो. विराट के पास वो काबिलियत और फिटनेस है, जो उस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी अहम है. कोहली ने अभी तक 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए हैं. उन्होंने 248 वनडे मैचों में 43 और 86 टेस्ट मैचों में 23 शतक लगाए हैं. सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं. पठान ने कहा कि मुझे लगता है कि कोहली उस 100 के आंकड़े से 30 पीछे हैं. मुझे उम्मीद है कि संन्यास लेने से पहले वो ये हासिल कर लेंगे. मुझे उम्मीद है कि यह लक्ष्य उनके दिमाग में होगा.

http://सुशांत की बहन श्वेता ने शेयर किया ट्रिब्यूट सॉन्ग, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now