আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुनियाभर में ‘पठान’ का जलवा, चार दिन में वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़

Published on: January 29, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जलवा हर तरफ छाया हुआ है. रिलीज के 4 दिन में ‘पठान’ ने ये साबित कर दिखा दिया है कि ये फिल्म कमाई के मामले में नया इतिहास रचने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई करने वाली ‘पठान’ दुनिया भर में अपना डंका बजा रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रिलीज के पहले तीन दिन में ‘पठान’ ने दुनियाभर में 313 करोड़ की शानदार कमाई की है. ऐसे में अब हर कोई पठान के चौथे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में जानने के लिए बेकरार है. इस बीच डीएनए की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘पठान’ ने रिलीज के चौथे दिन वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

https://पं. धीरेंद्र शास्त्री को जादूगर की चुनौती- हमारे सामने चमत्कार साबित करें

दरअसल, विदेशों में पठान ने चौथे दिन करीब 6 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए के आधार पर 49 करोड़ की कमाई की है. इसके अलावा भारत में ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शनिवार को 55 करोड़ बताया गया, जिसके चलते ‘पठान’ का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 417 करोड़ हो गया है. ऐसे में साफ तौर पर ये कहा जा सकता है कि ‘पठान’ पूरी दुनिया में अपना जादू बिखेर रही है. रिलीज के चार दिन के बाद ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर दोहरा शतक लगा दिया है. इसकी उम्मीद पहले की जा रही थी कि शनिवार का दिन ‘पठान’ के लिए बड़ा साबित हो सकता है. ऐसे में डीएनए के मुताबिक शनिवार को भारत में 55 करोड़ की कमाई करने वाली ‘पठान’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है.

https://मौसम अलर्ट : दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now