नई दिल्ली. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की ‘पठान’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसने ओपनिंग डे पर 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर इतिहास रचा. फिर दूसरे दिन यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने 68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
https://7 लाख रुपए के इनकम पर कोई टैक्स नहीं, अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब
फिल्म ने तीसरे दिन 38 करोड़ रुपए, चौथे दिन 51.50 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 58.50 करोड़ रुपए, छठे दिन 25.50 करोड़र रुपए का कलेक्श किया. इस तरह ‘पठान’ ने 6 दिन में कुल 296 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह फिल्म के हिंदी वर्जन के कलेक्शन है. मंगलवार को यानी सातवें दिन फिल्म ने लगभग 21 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 317.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इस कलेक्शन से फिल्म ने एक रिकॉर्ड बना लिया है. महज 7 दिनों 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘पठान’ पहली फिल्म बन गई है.
https://नाबालिग प्रेमिका ने नए प्रेमी के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या










