আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाबालिग प्रेमिका ने नए प्रेमी के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या

Published on: January 31, 2023
---Advertisement---

महासमुंद. पुलिस ने एक और अंधेकत्ल का खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग युवक की हत्या का कारण बना. मामले के आरोपी नाबालिग लड़की और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को विनोद कुमार सेन ने सूचना दी कि उसका चचेरा भाई संतोष सेन बेमचा मौली भाठा आम बगीचा में मृत अवस्था में पड़ा है. सूचना पर तत्काल कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में लिया. पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण और शव पंचनामा पर मृतक के शरीर में अनेक जगह चोट के निशान व गले में बेल्ट कसा हुआ मिला.

https://महज 25 हजार रुपए में बच्चादानी का ऑपरेशन

मृतक के शव को देखने पर प्रथमदृष्टया हत्या करना प्रतीत हो रहा था. गठित टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया और पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया. पीएम रिपोर्ट व मर्ग जांच के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 कायम कर विवेचना में लिया. बाद टीम ने जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया. टीम को जानकारी मिली कि मृतक संतोष सेन ऊर्फ भीम सेन का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस टीम को यह भी जानकारी मिली कि उक्त नाबालिग लड़की का मृतक के अलावा एक अन्य लड़के लाफिन कला निवासी घनाराम यादव (23) के साथ भी प्रेम संबंध है.

टीम ने संदेह के आधार घनाराम यादव और मृतक की प्रेमिका से पूछताछ की. पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध स्वीकार किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25 जनवरी को संतोष सेन की नाबालिग प्रेमिका अपने नए प्रेमी घनाराम के साथ घूमने के लिए भीमखोज खल्लारी मंदिर गई थी. वहां से वापस आई तो संतोष सेन अपनी नाबालिग प्रेमिका को फोन लगाकर आम बगीचा के पास मिलने बुलाया. तब उसकी नाबालिग प्रेमिका ग्राम बेमचा के आम बगीचा के पास मिलने गई. बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और संतोष ने लड़की का फोन तोड़ दिया. बाद में अपना एक फोन प्रेमिका को दे दिया. रात में प्रेमिका को फिर से मिलने बुलाया.

https://नानी की फिल्म Dasara का धमाकेदार टीजर रिलीज

तब वह पुनः मिलने गई. उसने अपनी प्रेमिका को किससे फोन पर बात करती हो कहकर दोनों में फिर से बहस हुआ और उसने प्रेमिका से कहा कि उस लड़के को बुलाओ जिससे तुम बात करती हो. बाद उसने अपने दूसरे प्रेमी घनाराम यादव को फोन कर बुलाया. जब घनाराम पहुंचा तो तीनों के बीच में विवाद-मारपीट हुई. उसी दौरान घनाराम यादव और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने मिलकर संतोष के बेल्ट से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर दोनों मिलकर मृतक के शव को बरगद पेड़ के नीचे रख दिया. टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बेल्ट, बाइक, मोबाइल जब्त किया है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now