আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र, जनवरी में शुरू होगा बजट सेशन

Published on: December 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना संकट और कृषि कानून के मसले पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच संसद का सत्र जल्द ही शुरू हो सकता है. केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी को लिखे पत्र के अनुसार, सरकार जनवरी से बजट सत्र को शुरू कर सकती है. बता दें कि कोरोना संकट के कारण इस बार संसद सत्र का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया गया है. ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब संसद का सत्र नहीं हो रहा है. इसी मामले को लेकर पिछले दिनों लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने संसदीय मंत्री को पत्र लिखा था. संसदीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना संकट के कारण इस बार सितंबर में मानसून सत्र आयोजित नहीं किया गया था.

http://नवा रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक फिल्म सिटी



इसमें काफी सावधानी बरती गई थी. मानसून सत्र में कुल 27 विधेयकों को पास किया गया था. बता दें कि बजट सत्र अक्सर जनवरी के आखिर में शुरू होता है. जोशी ने लिखा है कि सर्दी का मौसम कोरोना संकट के कारण काफी अहम है और दिल्ली में लगातार मामले बढ़े हैं. फिलहाल दिसंबर आधा बीत चुका है और जल्द ही कोरोना वैक्सीन मिलने की उम्मीद है. ऐसे में मैंने कई फ्लोर लीडर्स से संपर्क किया है और उनसे शीतकालीन सत्र पर बात की है. संसद का शीतकालीन सत्र न बुलाने के अपने पत्र पर केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री ने कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने महामारी के साथ-साथ शीतकालीन सत्र आयोजित करने को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. जनवरी बजट सत्र 2021 के लिए उपयुक्त है.

http://मैनपाट में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सीएम ने सरगुजा जिले के लिए की अनेक घोषणाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now