नई दिल्ली. 17वीं लोकसभा का 10वां सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. शीतकालीन सत्र में लोकसभा की कार्यवाही तय समय से छह दिन पहले खत्म हो गई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 13 बैठकों में 68 घंटे और 42 मिनट कामकाज हुआ. लोकसभा स्पीकर बिरला ने ये भी बताया कि इस दौरान कार्य उत्पादकता करीब 97 प्रतिशत रही. इस दौरान 9 बिल पेश किए गए और 7 बिल पास हुए. शीतकालीन सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए. जिनमें से 7 विधेयक पास हुए. समुद्री जलदस्युता रोधी विधेयक 2022, संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 को मंजूरी दी गई.
https://‘वन रैंक, वन पेंशन’ में संशोधन को मंजूरी, 25 लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा
इसके साथ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपए की अनुदान की अनुपूरक मांगों और 2019-20 के लिए अनुदान की अतिरिक्त मांगों को मंजूरी दी गई. ओम बिरला ने ये भी बताया कि मल्टी-स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटीज (संशोधन) विधेयक और जन विश्वास (संशोधन) विधेयक को संसद के दोनों सदनों की ज्वाइंट कमेटी के पास भेजा गया है. ओम बिरला ने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में 56 तारांकित प्रश्नों के उत्तर मौखिक तौर पर दिए गए.2760 अतारांकित प्रश्नों के उत्तर लिखित में दिए गए. इससे इतर जन महत्व के 298 मामले सदन में उठाए गए. जीरो आवर के दौरान लोकसभा सदस्यों ने जन महत्व से जुड़े 374 मामले उठाए गए. स्पीकर ने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी ने सदन में 36 रिपोर्ट पेश कीं और 43 बयान दिए. सदन में कुल 1811 पत्र प्रस्तुत किए गए.
https://80 करोड़ लोगों को अगले एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन









