महासमुंद. संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं. उन्होने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होने लिखा- कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है पर डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं.
http://पबजी समेत 118 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध, देखिए सूची
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Vinod Sevan Lal Chandrakar (@VinodSevanLal) September 2, 2020
http://राम मंदिर का नक्शा पास, 13000 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में बनेगा
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 23 सितम्बर से
रायपुर. राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 23 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा. इसके अंतर्गत समुदाय स्तर पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमि की दवा (अल्बेन्डाजोल) खिलाई जाएगी. एक साल से दो साल की उम्र वाले बच्चों को आधी गोली पीसकर, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर तथा तीन से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाई जाएगी. शासन द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कन्टेनमेंट जोन और बफर जोन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. कन्टेनमेंट जोन में स्थिति सामान्य होने के बाद ही यह सेवा प्रदान की जाएगी. जबकि बफर जोन में सामान्य दिशा निर्देशों का पालन कर सेवाएं जारी रखी जाएगी.







