महासमुंद/सरायपाली. शिक्षक नहीं होने से नाराज ग्राम सिंघोड़ा में संचालित हाईस्कूल के पालकों व बच्चों ने मीडिल और हाईस्कूल में ताला जड़ दिया है. स्कूली बच्चे और पालक सहित शाला समिति द्वारा लगातार शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग लंबे समय से की जा रही है. लेकिन हाईस्कूल खुलने के लगभग 8 साल बाद भी वहां शिक्षक की व्यवस्था शासन की ओर से नहीं की जा रही है. जिससे स्कूल में पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है. स्कूल में बच्चों के भविष्य को अंधकारमय होता देख पालकों ने एक बैठक रखकर अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी का निर्णय लिया है और जब तक सभी विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक स्कूल का ताला नहीं खोलने का निर्णय लिया है.
https://भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
मालूम हो कि सिंघोड़ा में हाईस्कूल खुलने के बाद से अब तक स्थाई तौर पर शिक्षक का सेटअप तैयार कर नहीं भेजा गया है जिससे यहां हर साल शिक्षक की मांग को लेकर बच्चों को आंदोलन करना पड़ता है. इसके बाद भी शिक्षा विभाग के आला अफसर शिक्षक के स्थाई व्यवस्था की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं. जिसमें साफ तौर पर शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों की लापरवाही झलक रही है. सिंघोड़ा के हाईस्कूल में ताला बंद होने की सूचना के बाद स्थानीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार स्कूल पहुंचकर तालाबंदी का जायजा लिया और वहां से चलते बने. शाला समिति के अध्यक्ष तन्मय पंडा ने बताया कि जब तक शिक्षक की पूरी व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक स्कूल में ताला नहीं खोला जाएगा. 26 अक्टूबर से आंदोलन और तेज करने के बात भी उनके द्वारा कही गई है.
https://TVS की ये बाइक नए रंगों में लॉन्च, देती है 80Kmpl का माइलेज







