আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बार के जंगल से पकड़ा पैंगुलिन, बेचने की फिराक में तीन पकड़ाए

Published on: June 14, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बसना पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति वन्य जीव जंतु पैंगुलिन (वज्रशल्क) बेचने की फिराक में घूम रहे तीन लोगों को पकड़ा है. आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09, 39 (1) बी) 20, 50 (ए,बी), 51 के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली कि बसना क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव जंतु को अवैध रूप से पकड़ कर कुछ लोग वैन में रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. सूचना पर चनाट और दलदली के बीच पुलिया के पास नाकेबंदी की गई.

http://लकवाग्रस्त कोरोना मरीज की उपचार के दौरान मौत

जहां एक ओमनी वैन क्रमांक सीजी 22 के 1557 आती हुई दिखाई दी जिसके आगे डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जी एफ 7418 एवं पीछे प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एबी 6721 जा रही थी. पुलिस ने पायलटिंग कर रहे डिलक्स मोटरसाइकिल को रोका पूछताछ में चालक ने अपना नाम दलदली थाना बसना निवासी उत्तम कुमार यादव (42) बताया. ओमनी वैन को नाकेबंदी के दौरान रोका गया जिसमें सवार वाहन चालक ने अपना नाम पिरदा जिला बलौदाबाजार निवासी गोविंद बरिहा (35) बताया. पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके पीछे एक दुर्लभ वन्य जीव पैंगुलिन मिला. इसी दौरान पीछे से आ रही प्लैटिना बाइक को भी रोका. बाइक चालक ने अपना नाम धुपेनडीह चौकी भंवरपुर निवासी कीर्ति लाल पटेल (53) बताया.

http://अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जब कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि बारनवापारा के जंगल से गोविंद बरिहा ने जाल लगाकर पकड़ा है और उसे बेचने की फिराक में तीनों घूम रहे थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पैंगुलिन का शिकार कर उसकी तस्करी किए जाने की सूचना बलौदाबाजार सहित गरियाबंद की पुलिस को भी थी लेकिन आरोपियों को पकड़ऩे में महासमुंद पुलिस को सफलता मिली. उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ वन्य जीव की विदेशों में कीमत करोड़ों में है इसे साल खपरी के नाम से भी जाना जाता है जो कि हमेशा ही विभिन्न भ्रांतियों के कारण तस्करी का शिकार होता रहा है. उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ जीव जंतु को वन विभाग को सौंपा जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now